ग्रेनुअल्स इंडिया को डीआरडीओ से कोविड-19 दवा बनाने और विपणन का लाइसेंस मिला

नई दिल्ली। दवा निर्माता कंपनी ग्रेनुअल्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे कोविड-19 के उपचार में काम आने वाली दवा 2-डी ऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के उत्पादन और विपणन के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से लाइसेंस प्राप्त हुआ है। ग्रेनुअल्स इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि डीआरडीओ द्वारा विकसित 2-डी ऑक्सी-डी-ग्लूकोज को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों में सहायक चिकित्सा के रूप में आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति मिली है।

उसने कहा कि भारतीय बाजार में इस दवा को जल्द से जल्द लाने के लिए कंपनी डीआरडीओ की टीम के साथ लगातार काम कर रही है। यह दवा मरीज के ठीक होने में लगने वाले औसत समय को ढाई दिन और ऑक्सीजन की मांग को 40 प्रतिशत तक कम कर देती है। ग्रेनुअल्स इंडिया के शेयर बीएसई पर बृहस्पतिवार को पिछले कारोबारी दिवस की तुलनाए में 0.22 प्रतिशत घटकर 344.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

डिसक्लेमर: यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे मेडिकेयर.इन की टीम ने एडिट नहीं किया है।

  • Related Posts

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 5 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 4 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 18 views
    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार