गूगल मैप पर मिलेगी जेनेरिक दवा दुकान की हर जानकारी

कवर्धा। जेनेरिक दवा दुकान के बारे में अब आप लोग अपने फोन से ही पता लगा सकेंगे। बता दें कि जेनेरिक दवा दुकान की हर जानकर गूगल पर उपलब्ध होगी। दुकान के खुलने का समय बंद होने का समय, दवा में कितने प्रतिशत छूट मिलगी सारी जानकारी अब आप अपने घर बैठे ही ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने शुरू की गई श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना को पहले ही दिन जिले में अच्छा प्रतिसाद मिला। कवर्धा में 1350 रुपये की दवाइयां 52 प्रतिशत छूट के साथ मिलीं। पहले ही दिन धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर हेतु नागरिकों के उत्साह को देख शासन ने शेष दुकानों को भी एक माह के भीतर प्रारम्भ करने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं। श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में सभी प्रकार की दवाइयों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कलेक्टर और संबंधित नगर निगम आयुक्त एवं सीएमओ की होगी। बता दें कि मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जाएगा। इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां 20 ब्रांडेड कंपनी की होंगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी होंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहर के मेडिकल स्टोर का वर्चुअल शुभारंभ किया गया था। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए इन दुकानों की लोकेशन गूगल मैप पर स्टोर करने के निर्देश दिए हैं। इंटरनेट पर इनकी जानकारी उपलब्ध कराने गूगल बिजनेस डायरेक्ट्री में स्टोर की लोकेशन, खुलने व बंद होने का समय तथा एमआरपी. में छूट की जानकारी 15 दिनों में अपलोड करने कहा गया है। इन मेडिकल स्टोर्स में बिल नहीं मिलने, दवा उपलब्ध नहीं होने, सही समय पर स्टोर नहीं खुलने एवं बंद रहने जैसी शिकायतों के निदान के लिए टोल-फ्री नम्बर 1100 पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने टोल-फ्री नंबर पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों का निराकरण 24 घण्टे की समय-सीमा में करने कहा है। दवाइयों के होम किट और ट्रैवल किट का लोकार्पण भी किया गया है। यह किट श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध होंगी। दवाइयों की होम किट की कीमत 691 रुपये है, जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपये के मूल्य पर तथा ट्रैवल किट जिसकी कीमत 311 रुपये है, वह 130 रुपये में उपलब्ध होगी।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 2 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन