सात महीने बाद निकला शहडोल कॉलेज में मौत मामले का जिन्न, सीआईडी करेगी जांच

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल में कोरोना की दूसरी लहर के बीच 16 मरीजों की मौत और रेमडेसिविर की काला बाजारी का मामला सात महीने बाद एक बार फिर सामने आ गया है. मानवाधिकार आयोग के समक्ष की गई शिकायत के बाद यह मामला बार फिर चर्चा में है.

मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले का संज्ञान करने के बाद पुलिस ने पूरी जांच सीआईडी रीवा को सौंप दी है. इस मामले में पुलिस ने 30 बिंदुओं पर कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. वहीं इस मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है.

मेडिकल कॉलेज से रेमेडिसिविर इंजेक्शन बाजार में सप्लाई की जा रही थी. इस मामले में सिर्फ एक नर्स को आरोपी बनाया गया था, तो वहीं अधिकारियों पर कोई आरोप नहीं लगाया गया था. जानकारी अनुसार नर्स दलालों की मदद से इंजेक्शन को बाजार में बेच देती थी, जो अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं था.

तो वहीं कॉलेज में एक ही रात में आईसीयू में भर्ती 16 मरीजों की मौत हो गई थी, जिसका कारण अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी बताया गया था. लेकिन प्रबंधन और प्रशासन ने इसे सिरे से नकारते हुए सामान्य मौत बताकर पल्ला झाड़ लिया था.

इस दोनों ही मामलों में मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी. दोनों मामलो को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन जांच के घेरे में घिरता नजर आ रहा है.

मरीजों की मौत और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में मेडिकल कॉलेज के दो प्रमुख जिम्मेदारों के साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं.

Related Posts

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

कैमूर (यूपी)। दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त की गई हैं। मोहनिया में औषधि विभाग की टीम ने दिव्यांश फार्मा पर छापा मारा। मौके से बिना बिल की…

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

भागलपुर (बिहार)। मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने नकली और अवैध दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी