दवा के हर पत्ते पर होगा QR कोड, नकली दवाओं पर लगेगा लगाम

नई दिल्ली : दवा के काले कारोबार पर सरकार बड़ी चोट करने जा रही है. दवा के हर पत्ते पर उसका पूरा विवरण दर्ज होगा. यह विवरण QR कोड के भाषा में दर्ज होगा. इसे स्कैन कर दवा के पूरे विवरण की जानकारी ली जा सकेगी.

2023 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगा. यह नियम एथिकल व जेनरिक दोनों प्रकार के दवाओं पर लागू होगा. जेनरिक दवाओं पर क्यूआर कोड होगा. यदि एथिकल ब्रांड की दवा है तो उसका नाम दर्ज होगा.

क्यूआर कोड स्कैन करते ही कंपनी का नाम, पता, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर सहित दवा के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. इससे बिना लाइसेंस के बनने वाली और बिना बैच नंबर के बेची जा रही औषधियां अब बाजार से गायब हो जाएंगी.

दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने कहा कि इस संदर्भ में केन्द्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. दवा निर्माता कंपनियां इसकी तैयारी कर रहीं हैं. कुछ कंपनियों ने इसे शुरू कर दिया है.

केन्द्र सरकार ने नकली दवाओं का कारोबार को खत्म करने के लिए यह अहम फैसला लिया है. सभी दवाओं के पैक व स्ट्रिप (पत्ते) पर क्विक रिस्पांस (QR) कोड अनिवार्य हो जाएगा. इसके बिना कोई दवा नहीं बेची जाएगी.

इस संबंध में केंद्र सरकार ने सभी दवा कंपनियों को आदेश दे दिया है. 2023 के पहले दवा कंपनियों को इसकी तैयारी करने को कहा गया है.

Related Posts

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर रोक लगा दी है। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया। एक…

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त