लापरवाही : बिना जांच किए गर्भवती को चढ़ा दिया एचआईवी संक्रमित खून

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। गौरेला क्षेत्र में एक निजी डॉक्टर की भारी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। उक्त डॉक्टर ने अपने अस्पताल में आई गर्भवती महिला को बिना जांच-परख किए ही एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया। इससे महिला के साथ ही उसका पति और बच्चे भी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए है। फिलहाल सभी पीडि़तों को इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है।

ज्ञातव्य है कि एक महिला ने चार साल पहले गौरेला स्थित निजी क्लीनिक में गर्भावस्था के दौरान अपनी स्वास्थ्य जांच कराई थी। जांच के पश्चात डॉक्टर ने महिला को खून की कमी बताई। महिला को खून चढ़ाने की सहमति पर डॉक्टर ने लापरवाही का परिचय देते हुए उसे बिना जांच किए ही एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया। इस खून को चढ़ाने से थोड़े समय बाद ही महिला, उसका पति व बच्चा एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। दोबारा जांच कराने पर संक्रमित खून का रहस्य खुला। फिलहाल सभी पीडि़तों को इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है। उधर, परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में ब्लड बैंक की व्यवस्था नहीं है। इसका फायदा उठाकर निजी पैथोलैब संचालक खून का अवैध व्यापार करने में जुटे रहे हैं। इससे मरीजों को स्वास्थ्य हानि उठानी पड़ रही है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार