सरकारी अस्पतालों में जरुरी दवाओं का टोटा, कैसे हो इलाज

लखनऊ : यूपी के सरकारी अस्पतालों में जरुरी दवाओं का टोटा बढ़ता जा रहा है। कई जगह मरीज मजबूर होकर बाहर से दवाएं ले रहे हैं। इस समस्या को लेकर शासन स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है.

इन हालात से निपटने और दवाओं की आपूर्ति जरुरत के अनुसार सुनिश्चित कराने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक हुई. इसमें दवाओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी निभाने वाली यूपी मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के एमडी, एनएचएम के अधिकारी, डीजी हेल्थ, फैमिली वेलफेयर और अधिकारी शामिल हुए.

यह दिक्कत सरकारी दवाओं और इंजेक्शन को लेकर करीब 4 महीने से चल रहा है, लेकिन अब किल्लत और ज्यादा बढ़ गई है. दवाओं में एंटीबायोटिक: एमॉकसिक्लेव, सिफिग्जिम, सिप्रोफ्लॉक्सासिन 500 एमजी, कैल्शियम सिरप, पेशाब संबंधी दवा, पाइल्स की क्रीम, बीपी की दवा, न्यूरो की दवा, डायलिसिस फ्लूइड, शुगर की कुछ दवा की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। इंजेक्शन में किल्लत: टिटबैक, रेनटेक, परसिटोमोल, डोपामाइन, विटामिन के आदि

दवाओं की किल्लत को लेकर डीजी हेल्थ डॉ. वेदव्रत सिंह ने कहा की दो साल कोरोना काल के बाद सरकारी अस्पताल में मरीज बढ़े तो दवा की खपत बढ़ी है. दवाओं की किल्लत दूर करने के लिए बात की जा रही है। कुछ समय में इस परेशानी को दूर कर लिया जाएगा।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक