जिला अस्पताल में दवा का अभाव, नहीं मिल रही दवाएं

कन्नौज। जिला चिकित्सालय में रोजाना 300-400 मरीज ओपीडी में आते हैं। ऐसे में इनमें से ज्यादातर मरीज दस्त, फंगस से संबंधित बीमारियों होते हैं, लेकिन फंगस और दर्द की सरकारी दवा के नमूने जांच में फेल होने के बाद मरीजों को अब दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इन दवाओं को न तो शासन ने वापस मंगाया और न ही दूसरी दवाएं भेजीं है। ऐसे में मरीजों को दवाएं मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रहीं हैं।

मरीजों ने डॉक्टर को अपनी समस्या बताकर दवाएं तो लिखा लीं, लेकिन उन्हें मेडिकल स्टोर से ही खरीदनी पड़ी। छह माह से जिला चिकित्सालय में त्वचा संबंधित बीमारियों को राहत देने वाली क्रीम का टोटा है। इन्हें भी मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है।

अस्पताल में दवा लेने आई शादाब को कई दिनों से पैरों में खुजली हो रही है। ओपीडी में डॉक्टर ने मिकोनाजोल क्रीम लिखकर दवा काउंटर से लेने की सलाह दी। दवा काउंटर पर गए तो वहां क्रीम मिली ही नहीं।

वहीं दूसरी मरीज फूलमती को बीटामेथोसोन क्रीम नहीं मिली। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट सुरेश कुमार ने बताया कि एक माह में सिर्फ दो बार ही डिमांड भेजी जा सकती है। अभी तक करीब 10 बार त्वचा संबंधित दवाओं को लेकर कार्पोरेशन को पत्र भेज जा चुका है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक