प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनिया खुल्लर बनी हरियाणा की नई स्वास्थ्य महानिदेशक

चंडीगढ़। प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर हरियाणा की नई स्वास्थ्य महानिदेशक बन गई है। मौजूदा स्वास्थ्य महानिदेशक डा. वीणा सिंह की सेवानिवृति की वजह से यह पद खाली हो रहा था, जिस पर डा. सोनिया खुल्लर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा ने मंगलवार देर रात डा. सोनिया खुल्लर की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। उनके पास आहरण और संवितरण अधिकारी की शक्तियां भी होंगी।
सोनिया खुल्लर हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके सीनियर आइएएस अधिकारी डा. राजेश खुल्लर की धर्मपत्नी हैं। राजेश खुल्लर इस समय विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। डा. वीणा सिंह रिटायर्ड आइएएस डा. देवेंद्र सिंह की धर्मपत्नी हैं। देवेंद्र सिंह की रिटायरमेंट के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में सलाहकार (सिंचाई) नियुक्त किया है।
स्वास्थ्य सेवाओं की अतिरिक्त निदेशक डा. ऊषा गुप्ता को भी स्वास्थ्य सेवाओं की महानिदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है। डा. ऊषा गुप्ता रिटायर्ड आइएएस एवं हरियाणा सरकार के सेवा के अधिकार आयोग के चेयरमैन टीसी गुप्ता की धर्मपत्नी हैं।

  • Related Posts

    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

    अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

    मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 8 views
    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 7 views
    अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

    एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 7 views
    एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

    मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 8 views
    मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 8 views
    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

    अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 14 views
    अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए