झोलाछाप दंत डॉक्टर बन महिला से किया खिलवाड़, 24 जगह कर चुकी है शिकायत, अब हुआ मामला दर्ज

रोहतक। रोहतक में बिना रजिस्टेशन के चल रहे एक डेंटल क्लिनिक का पर्दाफाश हुआ है। लाखनमाजरा में यह क्लिनिक किसी फर्जी डॉक्टर के नाम पर चलाया जा रहा है। बैंसी गांव की रहने वाली एक महिला ने डॉक्टर से जब इलाज करवाया तो उसके दांत ठीक होने की बजाय और अधिक खराब हो गए। तब जाकर महिला ने खोजबीन की तो पता चला कि क्लिनिक फर्जी तरीके से चलाया जा रहा है और डॉक्टर के पास रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं है। इसके बाद महिला ने फर्जी अस्पताल चलाने और लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर के पास रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं है। मामले की शिकायत के पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बैंसी गांव की रहने वाली शर्मिला पत्नी नरेश ने बताया कि वह लाखनमाजरा में वर्मा डेंटल अस्पताल में दांतों का इलाज कराने के लिए गई थी। जहां डॉक्टर आरके वर्मा की लापरवाही से महिला के दांत खराब हो गए। जब इस बारे में डाक्टर से फोन पर शिकायत की तो उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शर्मीला का कहना है कि उसने फोन की रिकॉर्डिंग लाखनमाजरा थाना में पुलिसकर्मी सत्यवान को सुनाई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। फिर मैंने फर्जी डॉक्टर आरके वर्मा की शिकायत सीएमओ रोहतक से की, जहाँ फर्जी डा. ने कबूल किया कि वहां डॉ. नही है और न ही उसका रजिस्ट्रेशन नंबर है तथा न ही हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन नंबर है।

इस बयान के बाद फर्जी डॉक्टर आरके वर्मा ने सीएमओ रोहतक ( अनिल बिरला) और एसएमओ रमेश चंद्र , डा. मुन्नालाल सरोहा और डा. सुधीर चौधरी और कमेटी टीम के साथ मिलीभगत करके रिपोर्ट मे किसी और डा. एथिना का रजिस्ट्रेशन लगा दिया और रिपोर्ट मे डा. एथिना द्वारा मेरा इलाज किया हुआ दिखाया गया। महिला का कहना है जबकि मेरा ईलाज किसी दूसरे डॉक्टर ने नहीं सिर्फ फर्जी डा. आर.के. वर्मा ने ही किया है। उसके बाद उस रिपोर्ट की वजह से आज तक किसी भी विभाग ने किसी भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नही हुई।

शर्मीला का कहना है कि कई सालो से फर्जी डा. राजेश कुमार बिना रजिस्ट्रेशन के नाम बदल कर फर्जी तौर पर क्लीनिक चला रहा है। खुद ही सबका इलाज करता है और लोगो की जान के साथ खिलवाड कर रहा है। जब भी इंकवारी आती है हर बार CMO और थाना लाखनमाजरा पुलिस विभाग से मिलकर मैनेज कर लेता है। अत आपसे विन्रम निवेदन है कि समस्त तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए सारे प्रकरण की उच्चस्त्रीय जाँच करके उक्त फर्जी डा. आर.के. वर्मा , डा. एथिना इंकवारी कमेटी टीम और डा. से मिले हुए अन्य सभी लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए मुझे उचित मुआवजा दिलाकर न्याय किया जाए।

पीड़िता शर्मीला ने फर्जी डॉक्टर और क्लिनिक के खिलाफ अब तक 24 बार विभागों में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने सीएमओ, एसपी, सीएम विंडो, स्वास्थ्य मंत्री, डीआइजी, एमसीआइ इंडिया, डीजीपी हरियाणा, डीजी स्वास्थ्य विभाग, गृह सचिव, आइजी, उपायुक्त, महिला आयोग और राज्य सतर्कता विभाग को शिकायत भेजी, तब जाकर अब यह मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 7 views
    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 5 views
    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 5 views
    सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 14 views
    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 14 views
    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 16 views
    एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत