Zydus Lifesciences Limited को 2 जेनेरिक दवाओं के लिए  USFDA से मंजूरी

Zydus Lifesciences Limited: फार्मा कंपनी Zydus Lifesciences Limited को दो जेनेरिक दवाओं के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से शुरुआती मंजूरी मिली है। जिन दो जेनेरिक दवाओं की मंजूरी दी गई है उन दवाओं का इस्तेमाल डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के इलाज में किया जाता है।

Zydus Lifesciences Limited को अमेरिकी बाजार में बिक्री की मंजूरी

फार्मा कंपनी को अमेरिकी बाजार में इन दोनों जेनेरिक दवाओं की बिक्री के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बोसेंटन (Bosentan) टैबलेट को अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए मंजूरी दी गई है। यह दवा 32 मिली ग्राम क्षमता में उपलब्ध है जो ओरल सस्पेंशन है। बोसेंटन (Bosentan) के ओरल सस्पेंशन का इस्तेमाल पलमोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन यानी पीएएच (PAH) के इलाज में किया जाता है। इस दवा को 3 साल से ऊपर वाली उम्र के बच्चे को दी जाती है।

अहमदाबाद स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में होगा दवा का उत्पादन

बोसेंटन (Bosentan) का उत्पादन अहमदाबाद स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में ग्रुप के फॉर्मूलेशन इकाई में होगा। आईक्यूवीआईए (IQVIA) के द्वारा प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बोसेंटन ओरल सस्पेंशन की सालाना बिक्री 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। वहीं  कंपनी को दूसरी जेनेरिक दवा कैनाग्लिफ्लॉजिन (canagliflozin) के लिए भी शुरुआती मंजूरी मिली है।  कैनाग्लिफ्लॉजिन (canagliflozin) 100 और 300 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद है। इस दवा का इस्तेमाल व्यस्कों में डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के मोरैया इकाई से होगा। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.57 प्रतिशत  गिर कर 470.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

ई-फार्मेसी की वजह से करोड़ों रिटेल केमिस्टों का बिजनेस प्रभावित

https://medicarenews.in/news/35659

बता दें कि Zydus Lifesciences Limited को पहले Cadila Healthcare Limited के नाम से जाना जाता था। ये एक भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी पूरी तरह से एकीकृत और वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। बता देें कि कंपनी की स्थापना साल 1952 में स्वर्गीय रमनभाई बी. पटेल  द्वारा की गई थी, जो पहली पीढ़ी के उद्यमी और भारतीय फार्मास्युटिकल्स के क्षेत्र में सबसे आगे थे।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी