कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज मांडविया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रियों की समीक्षा बैठक

Corona Virus: देश में लगातार कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते संक्रमण के मामले ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आज देश के तमाम राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक होने वाली है। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। गुरुवार को देश भर में 5 हजार से अधिक कोरोना के मामले मामले सामने आए हैं जो 6 महीने में सबसे अधिक है।

इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले 

कोरोना के मामले में केरल सबसे ऊपर बना हुआ है। बीते 7 दिनों के अंदर राज्य में तीन गुना वायरस के मामले बढ़े हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 3 हजार 878 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में  कोरोना संक्रमण के मामलों में भी 2.3 गुना का उछाल दर्ज किया गया है। जिसके चलते दिल्ली में बीते सात दिनों में 2 हजार 703 मामले सामने आए थे जो इससे पहले के सात दिनों में 1 हजार 190 ही थे। इसी तरह गुजरात में 2 हजार 298 मामले सामने आए, जो इस पहले के सात दिनों में 2 हजार 226 थे। https://twitter.com/AHindinews/status/1644165547624648704?s=20

7 दिनों में हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1 हजार 768 मामले दर्ज किए गए। हरियाणा में 2.5 गुना की रफ्तार से 1 हजार 176 मामले सामने आए थे। वहीं बीते सात दिनों में यूपी में 2.2 गुना बढ़कर 800 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 803 नए मामले दर्ज हुए हैं।

पूरे देश में 25 हजार से अधिक नए मामले 

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नए मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते सक्रिय मामले भी बढ़कर 25,587 तक पहुंच गए हैं। बीते दिन 2,826 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्यों को एडवायजरी भी जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- बदलता मौसम बढ़ा रहा है हार्ट अटैक और फ्लू का खतरा

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी