बदलता मौसम बढ़ा रहा है हार्ट अटैक और फ्लू का खतरा

Flu and Heart Attack : मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में बहुत सावधान रहने की जरुरत है। ऐसे मौसम में फ्लू होना आम बात है जिसे हम काफी हल्के में ले लेते हैं। लेकिन हाल ही जो शोध हुआ है वो काफी डरावना है। डॉक्टरों का कहना है कि फ्लू के कारण हार्ट अटैक (Flu and Heart Attack) का खतरा बढ़ रहा है। फ्लू का वायरल लगातार अपना रुप बदल रहा है जो सेहत के लिए हानिकारक बनता जा रहा है।

फ्लू और हार्ट अटैक का क्या कनेक्शन (Flu and Heart Attack)

बीएलके हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुभाष चंद्रा का कहना है कि जैसे कोरोना में आर्टरी के अंदर ब्लड क्लॉट्स देखे गए थे और जिसकी वजह से हार्ट अटैक होने का जोखिम काफी बढ़ गया था, ठीक उसी तरह फ्लू में भी हो सकता है। एक शोध में पाया गया है कि  बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनमें फ्लू के बाद हार्ट अटैक आया है। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जिनमें फ्लू के एक हफ्ते के बाद ही हार्ट अटैक आया था। फ्लू के कारण ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है, क्योंकि कोरोना और फ्लू के वायरस आपस में एक जैसे हैं।  बता दें कि इनके लक्षण एक जैसे हैं और इनका बचाव भी एक जैसा ही है।

क्या कहता है शोध 

शोधकर्ताओं का कहना है कि 401 व्यक्तियों को उनके फ्लू निदान के एक वर्ष के भीतर कम से कम एक बार दिल का दौरा पड़ा। इनमें 25 हार्ट अटैक के मामले, फ्लू के पहले सात दिनों में रिपोर्ट किए गए थे। फ्लू के बढ़ते खतरे के साथ यह कहना गलत नहीं होगा कि जैसे-जैसे इसका खतरा बढ़ेगा, वैसे-वैसे इसका असर भी कोरोना की तरह ही होगा। ऐसे वक्त में बहुत जरुरी है कि लोग फ्लू के लक्षणों को बिल्कुल भी नजर अंदाज ना करें क्योंकि ये बाद में बड़ा खतरा बन सकता है।

ये भी पढ़ें- अवैध प्रतिबंधित कोडिन युक्त 220 बोतल कफ सिरप जब्त

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी