ब्रांडेड दवाओं का कमीशन नहीं खा सकेंगे सरकारी डॉक्टर

मेरठ: सरकारी डॉक्टरों द्वारा अस्पताल से बाहर की दवा लिखने और प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सख्ती बरते जाने का संकेत दिया है। स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि लालच में उलझे डॉक्टरों को कार्रवाई का ‘चाबुक’ सहना पड़ेगा। किसी सूरत में ऐसे डॉक्टर बख्शे नहीं जाएंगे।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पीपीपी मॉडल के तहत राज्य में डायलेसिस सेंटर खोले जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू पर काबू पाने के लिए जनता को जागरूक करने और रैपिड रिस्पांस टीम तैयार कर शहर-शहर, गांव-गांव भेजने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों को साफ तौर पर कहा गया है कि सरकारी अस्पतालों में बनने वाले भोजन को स्वयं चेक करें। चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।

स्पेशलिस्ट डाक्टरों की भर्ती कर रोस्टर अनुसार उनकी ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। जिन डाक्टरों की नियुक्ति हुई है यदि वे कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक मंजू वैश्य शर्मा के मुताबिक, जिला अस्पताल मेरठ में लॉउंड्री शुरू हो गई है। डायलेसिस सेंटर भी खोले गए हैं। हापुड़ में 35 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल बन रहा है। पिलखुवा और सिंभावली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन