सोनीपत में डॉक्टरों के प्रयास से बच्ची की आंखों की रोशनी वापस लौटी

Sonipat: सोनीपत (Sonipat) के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया। 12 वर्षीय बच्ची के जन्मजात मोतियाबंद का सफल ऑपरेशन कर बच्ची की आंखों की रोशनी को वापस लौटाया। डॉक्टरों के इस नेक कार्य की जमकर तारीफ हो रही है।

राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम योजना से फंड दिलवाकर महंगे लेंस लगवायें (Sonipat)

बच्ची की मां की मौत हो चुकी है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करके चार बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। बच्ची की आंख का ऑपरेशन होना था। उसकी आंखों में महंगे लेंस लगाए जाने थे। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम योदना से फंड दिलवाकर बच्ची की आंखों में महंगे लेंस लगवायें। ऑपरेशन के बाद बच्ची भली भांती देख पा रही है।

ये भी पढ़ें- रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में छापेमारी, स्टाफ और डॉक्टर मिले गायब

जब पिता ने बेटी को अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने बताया था कि बच्ची की आंखों का आपरेशन होना और इसके बाद लेंस लगाए जाएंगे। इसके बाद उसकी आंखों की रोशनी वापस आ सकती है, लेकिन उसके पास इतने रुपये नहीं थे कि वह बेटी के लिए महंगे लेंस खरीद सके।इसके बाद उसने नागरिक अस्पताल के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल को बेटी को दिखाया और रुपये नहीं होने की असमर्थता भी बताई।

सरकारी योजना से 33 हजार रुपए का फंड जारी किया गया 

पिता की इस असमर्थता पर नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ विकास चहल ने बाल सुरक्षा कार्यक्रम काम देख रहे रितिका और राहुल से संपर्क किया। इसके तहत काफी भाग-दौड़ के बाद बच्ची के आंखों के लिए दो इंपोर्टेड लेंस खरीदने के लिए 33 हजार रुपये का फंड जारी कराया गया। इस योजना के तहत गरीब बच्चों के इलाज के लिए सरकार की ओर से फंड दिया जाता है।

बिना बेहोश किए बच्ची के आंखों का ऑपरेशन 

डॉ विकास चहल ने जानकारी दी कि पांच सालों में पहली बार जिले में इस तरह का मामला सामने आया है। ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन दिया जाता है। लेकिन इस केस में ये करना मुमकिम नहीं था।  बिना बेहोश किए उसका ऑपरेशन किया जाना था। इसके लिए पहले बच्ची की काउंसलिंग की। बच्ची को समझाया कि कैसे उसकी आंखों का आपरेशन होना है, इस दौरान उसे किस तरफ देखना है, हिलना नहीं है। बच्ची की एक आंख का आपरेशन 8 अप्रैल तो दूसरी का 28 अप्रैल को किया गया। दोनों में लेंस डाले गए। अब बच्ची बढ़िया तरीके से सब कुछ देख पा रही है। उसकी आंखों की रोशनी वापस लौट गई।

 

 

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 14 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ