हरियाणा में प्रतिबंधित गोलियों की बड़ी खेप पकड़ी, कट्‌टे से बरामद हुई ट्रामाडोल की 30 हजार टबलेट

अंबाला। हरियाणा में प्रतिबंधित गोलियों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। एक्टिवा पर सप्लाई करने जा रहे सिख व्यक्ति से ट्रामाडोल की 30 हजार गोलियां बरामद हुई है। गोलियों का वजन करने पर 11 किलो से ज्यादा हुआ है। भारी मात्रा में नशीली दवा कहां से सप्लाई हो रही है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस गहन जांच के लिए आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।

पुलिस की टीम गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास गश्त पर तैनात थी। इस बीच, गुप्त सूचना मिली कि दुर्गा नगर निवासी मंगत सिंह नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है। आज भी आरोपी अपनी एक्टिवा पर भारी मात्रा में नशीली गोलियां सप्लाई करने राजपुरा (पंजाब) की और से कालका चौक की तरफ जाएगा। गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को नाकाबंदी शुरू की थी। थोड़ी देर बाद सर्विस लाइन रोड पर पंजाब की तरफ से गलत साइड में एक्टिवा पर एक सिख व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने मुखबिर के इशारे पर आरोपी को रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी वापस मुड़कर भागे लगा। पुलिस ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दुर्गा नगर निवासी मंगत सिंह उर्फ मंगा के रूप में बताई।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी मंगत की जेब से एक मोबाइल, 400 रुपए और एक्टिवा के पायदान पर रखे कट्‌टे से नशीली ड्रग्स के 60 डिब्बे बरामद हुए। एक डिब्बे में 10 पत्ते मिले और प्रत्येक पत्ते में ट्रामाडोल की 50-50 गोलियां मिली। एक डिब्बे में 500 गोलियां थी, जो कुल मिलाकर 30 हजार गोलियां मिली। गोलियों का वजन करने पर 11 किलो 280 ग्राम हुआ। आरोपी के खिलाफ अंबाला सिटी थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के अनुसार सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित नशीली दवा कहां से लेकर आ रहा था, नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। इसके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हरियाणा
नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार हुआ दर्शन सिंह

आपको बता दें कल भी नरवाना सीआईए ने गांव रेवर में एक व्यक्ति को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ काबू किया था। उन गोलियों से एक्सपायरी डेट भी गायब थी। गढ़ी थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। व्यक्ति की पहचान गांव रेवर निवासी सरदार दर्शन सिंह के रूप में हुई थी। दर्शन सिंह से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम के 35 पत्ते मिले। प्रत्येक पत्ते में सात गोलियां थी। गिनती करने पर उनकी संख्या 2100 पाई गई, वजन करने पर नशीली गोलियों का वजन 256.2 ग्राम पाया गया।

  • Related Posts

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 1 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 2 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 2 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 3 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 4 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 15 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट