पोस्टपार्टम डिप्रेशन (PPD) के लिए पहली ओरल दवा को मंजूरी

गर्भावस्था किसी भी महिला के लिए सबसे खूबसूरत पल होता है लेकिन इस दौरान उन्होंने कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना  करना पड़ता है। इस दौरान मूड स्विंग्स हो या खाने की क्रेविंग्स हो महिलाओं को अलग-अलग चीजों का सामना करना पड़ता है। इनमें से ही एक परेशानी होती है पोस्टपार्टम डिप्रेशन। ये समस्या कई मामलों में जानलेवा तक हो सकती है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने हाल ही में पोस्टपार्टम डिप्रेशन (PPD) के लिए पहली ओरल दवा को मंजूरी दे दी है।

PPD के लिए ओरल दवा को मंजूरी 

इस दवा को ज़ुर्ज़ुवे (zuranolone) का नाम दिया गया है। फूड एंड ड्रग एमिस्ट्रेशन के निदेशक डॉ. टिफ़नी फार्चियोन ने दवा को लेकर कहा कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन की ओरल मेडिसिन आने से उन सभी महिलाओं को काफी मदद मिलेगी, जो इस गंभीर और कई बार जानलेवा साबित होने वाली इस समस्या से प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें- नए साल से दवा कंपनियों पर होगी सख्ती

क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (पीपीडी) एक तरह की मानसिक बीमारी है, जो बच्चे के जन्म देने के बाद महिलाओं में देखने को मिलती है। इसमें मां उदासी, चिंता और थकावट जैसी भावनाओं को महसूस करती है. ये सभी भावनाएं महिला को अपनी और अपने बच्चे की देखभाल करने की क्षमता में बाधा डाल सकती है।

पोस्टपार्टम के लक्षण 

  • उदासी, चिड़चिड़ापन या चिंता
  • गतिविधियों में रुचि कम होना
  • थकान या ऊर्जा की कमी
  • भूख या नींद के पैटर्न में बदलाव
  • ध्यान केंद्रित करने या फैसला लेने में कठिनाई
  • परिवार और दोस्तों से अलगाव
  • सिरदर्द या पाचन संबंधी समस्याएं
  • खुद को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या के विचार
पीपीडी की ओरल दवा को लेकर दिशा निर्देश 
  • गोली 14 दिनों तक दिन में एक बार लेनी होगी।
  • लेबलिंग में एक बॉक्स में चेतावनी दी गई है कि ज़ूरज़ूवे किसी व्यक्ति के गाड़ी चलाने और अन्य खतरनाक गतिविधियों को करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
  • एफडीए की चेतावनी के मुताबिक ज़ूरज़ूवे के सबसे आम दुष्प्रभावों में नींद आना, चक्कर आना, दस्त, थकान, नासॉफिरिन्जाइटिस (सामान्य सर्दी), और यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन शामिल हैं।
  • एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी कि मरीजों को गोली लेने के बाद कम से कम 12 घंटे तक गाड़ी या भारी मशीनरी नहीं चलानी चाहिए।
  • पोस्टपार्टम डिप्रेशन के गंभीर मामलों में जूझ रही महिलाओं तक ओरल मेडिसिन की पहुंच लाभकारी साबित होगी।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए