नए साल से दवा कंपनियों पर होगी सख्ती

नए साल से दवा कंपनियों और डॉक्टरों के बीच होने वाली सांठ-गांठ पर मोदी सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी दवा कंपनियों को अब डॉक्टरों को दिए जाने वाले गिफ्ट की जानकारी देनी होगी।

डॉक्टरों को दिए जाने वाले गिफ्ट्स की देनी होगी जानकारी 

केंद्र सरकार दवा कंपनियों के लिए मार्केटिंग प्रैक्टिस के यूनिफॉर्म कोड यानी यूसीपीएमपी में बदलाव करने जा रही है।  बीते साल केंद्र सरकार ने नीति आयोग के सदस्य डॉ बीके पॉल की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया था। इस कमिटी में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल हैं। इस विषय पर सहमति बनाई गई है कि फार्मा कंपनियों को डॉक्टरों को दिए जाने वाले गिफ्ट्स की जानकारी देनी होगी। केंद्र सरकार स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर होने वाले खर्च पर पैनी नजर रख रही है लेकिन डॉक्टरों को दिए जाने वाले फ्री गिफ्ट्स को अलग श्रेणी में दर्ज करने से जांच एजेंसियों को कार्रवाई करने में आसानी होगी।

फार्मा कंपनियां दवा की मार्केटिंग का खर्च आम लोगों  से करती है वसूल 

अक्सर फार्मा कंपनियां दवा की मार्केटिंग का खर्च आम लोगों से ही वसूल करती है। डॉक्टरों को कई तरह के गिफ्ट देने का प्रलोभन में फंसाया जाता है। डॉक्टरों पर उन कंपनियों के खास तरह की दवा पर्चे पर लिखने का दवाब बढ़ता है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।

ये भी पढ़ें- सरकार ने 143 दवा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

दवा विक्रेता जेनेरिक दवा नहीं बेचना चाहते हैं, क्योंकि उस पर उनका मार्जिन बहुत कम आता है। लेकिन, ब्रांडेड दवा बेचने पर उनको 40-70 प्रतिशत तक मुनाफा होता है। दवा बेचने पर जो कमीशन मिलता है उसे डॉक्टर और केमिस्ट मिलकर बांट लेते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल दवा कंपनियों और डॉक्टरों के गठजोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह जवाब फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंजेंटिटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FMRAI) के द्वारा दायर एक जनहित याचिका के बाद मांगा था। इस याचिका में दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को बांटे जाने वाले उपहारों के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की गई थी।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए