मेडिकल स्टोर पर हुई छापेमारी, 15 हजार बिना बिल की टेबलेट्स बरामद

श्रीगंगानगर में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 15 हजार बिना बिल की टैबलेट्स बरामद की है। बरामद की गई टैबलेट्स की कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। लंबे वक्त से इसी तरह की गोलियां नशे में उपयोग की जा रही है। बावजूद बड़े स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान केसरीसिंहपुर पुलिस की मौजूदगी में ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से बिलों की जांच की है। तीन दिन पूर्व केसरीसिंहपुर पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया था। जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। व्यक्ति की निशानदेही पर मंगलवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- पोस्टपार्टम डिप्रेशन (PPD) के लिए पहली ओरल दवा को मंजूरी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केसरीसिंहपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए व्यक्ति ने बताया कि वह रायसिंहनगर के श्रीराम मेडिकल स्टोर से बिना बिल की दवाइयां खरीद कर लाया था। औषधि नियंत्रक विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह दवाइयां वर्तमान समय में नशे में उपयोग हो रही है। ड्रग इंस्पेक्टर सुखदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम मेडिकल स्टोर पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जिसको लेकर मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर भी छापेमारी की गई थी। लेकिन वहां पर कोई भी दवाईयां भी नहीं मिली।

दुकान पर कार्रवाई के दौरान मिली दवाईयों के बिल नहीं पेश कर पाया था। इस छापेमारी के दौरान केसरीसिंहपुर पुलिस भी मौजूद रही। वहीं इस वक्त नशेडिय़ों की भीड़ भी मेडिकल स्टोर के बाहर नजर आयी। रायसिंहनगर के अतिरिक्त केसरीसिंहपुर पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्रवाई देर रात 12 बजे तक चली।

 

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए