नशीली दवा फैक्ट्री मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर (देहरादून)। नशीली दवा फैक्ट्री मामले में फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने हर्बल दवा कंपनी के नाम पर नशीली दवाइयां बनाने के मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे, जिनमें से पुलिस ने आरोपी कन्हैयाल लाल को हर्बटपुर से दबोच लिया। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

यह है मामला

देहरादून के सहसपुर थाना पुलिस ने लांघा रोड स्थित ग्रीन हर्बल फैक्ट्री की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक संजय कुमार समेत शिवकुमार और रहमान को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य दो साथी फरार चल रहे थे।

इस मामले में पुलिस ने दवा कंपनी को कच्चा माल सप्लाई करने वाले सेलाकुई निवासी कन्हैयालाल को हर्बटपुर से गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य साथी आरोपी ऋषभ जैन अभी गिरफ्त से बाहर है।
बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी कन्हैयालाल राज्य से भागने की फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया गया है। आरोपी दवा फैक्ट्रियों को रॉ मटेरियल सप्लाई करता था।

Related Posts

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर रोक लगा दी है। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया। एक…

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त