रोहतक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच का किया भंडाफोड़, 12वीं पास दवा विक्रेता सहित 3 गिरफ्तार

रोहतक। रोहतक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर गोहाना के गांव मुंडलाना में छापा मारकर दवा विक्रेता को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। जागसी गांव के 12वीं पास दवा विक्रेता पर 35000 रुपये में भ्रूण लिंग जांच करने का आरोप है। इसके लिए सौदा 50 हजार रुपये में हुआ था। सिविल सर्जन रोहतक डॉ. अनिल बिरला को पीएनडीटी टीम हिसार से इस संबंध में जानकारी मिली थी। इसके बाद कार्रवाई के लिए साझा टीम तैयार की गई है। मामले की शिकायत सोनीपत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पीएनडीटी नोडल अधिकारी रोहतक डॉ. विकास सैनी ने बताया कि सिविल सर्जन को सूचना मिली कि हिसार की एक युवती का रोहतक में विवाह हुआ है। पति ने गर्भवती पत्नी से मारपीट की तो वह मायके में रहने लगी। यहां उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला चिकित्सक ने उससे बात की तो गर्भवती ने जुलाई महीने में अपना अल्ट्रासाउंंड कराए जाने का खुलासा किया। बात पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल व डॉ. कामिद मोंगा तक पहुंची। इस टीम ने रोहतक टीम से संपर्क किया। इसके बाद गर्भवती के पति को बुलाकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि सोनीपत के गांव मुंडलाना में जागसी गांव के संदीप से संपर्क कर 50 हजार रुपए में सौदा किया था। उसने 35 हजार रुपए में उसका अल्ट्रासाउंड कराया था।

इसके बाद दोनों टीमें पुलिस के साथ मुंडलाना पहुंची। यहां दवा की एक दुकान मिली। पूछताछ में सामने आया कि यह दुकान जागसी का संदीप चलाता है। टीम ने संदीप, उसके एक नाबालिग रिश्तेदार व गर्भवती के पति को धर दबोचा और उनको सोनीपत की मुंडलाना चौकी के हवाले कर दिया। संदीप ऐसे मामले में पिछले साल भी पकड़ा जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से वही धंधा शुरू कर दिया। इस कार्रवाई में डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल चौधरी, जोगेंद्र, डॉ. दीपक, डॉ. नरेंद्र शामिल रहे।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 22 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 15 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची