फार्मा इंडस्ट्री में बड़े बदलाव की संभावना : सिंगला

नोएडा। देश की उभरती अर्थव्यवस्था और फार्मा इंडस्ट्री में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। यह कहना है हिमाचल प्रदेश के फेडरेशन ऑफ इंडिया इकाई के उप प्रधान व प्रसिद्ध फार्मा उद्योग क्योरटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला का। वे भारत की तेजी से उभर रही अर्थव्यवस्था में फार्मा उद्योग के महत्वपूर्ण रोल पर आधारित नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में बोल रहे थे। इंफोर्मा मार्केट्स इन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय एक्सपो में 15 देशों की 1000 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एमडी सुमित सिंगला ने देश- विदेश से एक्सपो में हिस्सा लेने पहुंची विश्व प्रसिद्ध कंपनियों के सीईओ व उच्चाधिकारियों से मंत्रणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जो कच्चे माल व अन्य समस्याओं के कारण भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा, उससे उबरने के लिए यह अंतरराष्ट्रीय एक्सपो बेहतर साबित हुआ है।
इस एक्सपो में देश की प्रमुख फार्मा संगठनों जिनमें सीआईपीआई, आईडीएमए, एएसपीए, आईपीए, आईपीईसी व केडीपीएमए ने हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में बीबीएन की इनोवा कैप टेक, थेयूओन फार्मास्यूटिकल, मोरपिन लेबोरेटरी, आसपर फ़ॉर्मूलेशन्स, आर ईएसएस फोइल्स, माया फार्मास्युटिकल्स के अतिरिक्त एमी लिफेस्किनेसेस, आतम फार्मास्युटिकल्स, डेल ट्रेड इंटरनेशनल आदि कई कंपनियां शामिल रहीं।

Related Posts

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

पटियाला (पंजाब)। दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोल विभाग ने की। नशे के खिलाफ अभियान के तहत टीम ने दो मेडिकल स्टोरों…

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

लोधा, अलीगढ़ (यूपी)। अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी है। यह कार्रवाई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की। मौके से एक युवक को भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज