दवा बाजार में औषधि विभाग ने की छापेमारी, मचा हडक़ंप

पटना। सबसे बड़े दवा बाजार गोविंद मित्रा रोड पर औषधि विभाग ने छापेमारी की। इससे दवा दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। बाजार स्थित उदय पैलेस के मां चिंतपूर्णी देवी ड्रग फार्मा दुकान पर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने यहां पर आवश्यक जांच कार्रवाई की। इस जांच के चलते आसपास के कई दवा दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद करके चले गए।

ये था मामला

जानकारी अनुसार करीब आठ माह पहले डायलेक्स डीसी एनडीपीएस मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी युवक ने पूछताछ में गोविंद मित्रा रोड स्थित उदय पैलेस के मां चिंतपूर्णी देवी ड्रग फार्मा दुकान का नाम लिया था।

औषधि विभाग के अधिकारी बोले

औषधि विभाग के अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मां चिंतपूर्णी देवी ड्रग फार्मा दुकान में रूटीन चेकप किया है। यहां दवाओं के रखरखाव में भारी अनियमितता बरती गई है। दो दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
औषधि विभाग के अधिकारी के अनुसार नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में संबंधित दो जब्त सैंपल का जिक्र है। एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार आरोपी ने दानापुर और पटना के गोविंद मित्रा रोड स्थित दुकानों का नाम लिया था। फिलहाल, बरामद की गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

ड्रग माफिया पर औषधि विभाग की नजर

ड्रग माफिया पर औषधि विभाग की नजर रहती है। बता दें कि औषधि विभाग की कार्रवाई बिहार की राजधानी पटना के सबसे बड़े दवा बाजार गोविंद मित्रा रोड में लगातार की जाती रही है। दवा के रखरखाव में अनियमितता बरतने सहित बिल नहीं देने पर कार्रवाई की जाती है। जीवन रक्षक दवाओं से लोगों की जिंदगियां बचाई जाती है। लेकिन कई लोग नकली दवा को बाजार में बेचकर मोटी कमाई करते हैं।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 11 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 20 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली