डीसीए ने 4.35 करोड़ रुपये की कैंसर रोधी नकली दवाएं बरामद की

हैदराबाद। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) तेलंगाना की टीम ने माचा बोलाराम में 4.35 करोड़ रुपये कीमत की नकली दवाएं बरामद की हैं। ये कैंसर रोधी दवाएं एस्ट्रिका हेल्थकेयर नामक फर्म के बिना लाइसेंस वाले गोदाम से जब्त की गई हैं।

गोदाम से 36 प्रकार की दवाएं जब्त

टीएसडीसीए के महानिदेशक वीबी कमलासन रेड्डी ने कैंसर रोधी दवाओं की जब्ती को बड़ी सफलता बताया है। गोदाम पर डीसीए अधिकारियों ने सोमवार को छापेमारी की। इन्होंने गोदाम से 36 प्रकार की दवाएं जब्त कीं। बरामद की गई कुछ दवाएं नकली मिली। इनके लेबल पर एक गैर-मौजूद कंपनी ‘एस्ट्रा जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ का विवरण था। इसका लाइसेंस पहले ही जुलाई 2022 में कैंसिल कर दिया गया था। इसके बावजूद जब्त दवाओं पर इस कंपनी के नाम पर विनिर्माण तिथि मार्च 2023 दर्ज मिली।

इन 9 कंपनियों की मिली दवाइयां

जब्त दवाओं पर 9 कंपनियों के नाम पाए गए हैं। इनमें एस्ट्रिका जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है। एस्ट्रिका हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड तेलंगाना, मेडियन बायोटेक प्रा. लिमिटेड हिमाचल प्रदेश, एलायंस बायोटेक एचपी, सनवेट हेल्थकेयर, सेल्स फार्मास्यूटिकल्स एचपी, डीएम फार्मा प्राइवेट लिमिटेड एचपी, सेफ पैरेंट्रल्स प्रा. लिमिटेड आंध्र प्रदेश, ब्लेस फार्मा इंडिया प्रा. लिमिटेड तेलंगाना के नाम हैं।

ये रहे रेड में शामिल

एस्ट्रिका हेल्थकेयर के बारे में जानकारी मिलने पर, रामू और श्रीकांत, डिस के अन्वेष, एम चंद्रशेखर, वी अजय और एस विनय सुशमी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने 2 दिसंबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी