सीडीएससीओ का ड्रग अलर्ट, इन 64 दवाओं के सैंपल मिले फेल

सोलन। सीडीएससीओ ने ड्रग अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 64 दवाओं के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। सैंपल फेल वाली 14 दवाइयां हिमाचल प्रदेश में बनीं हैं। अगर आप किसी रोग से ग्रसित हैं तो दवा का सेवन करने से पहले सावधानी बरतनी जरूरी है। कहीं ऐसा न हो कि आप सैंपल फेल वाली दवाओं का सेवन कर लें। इससे आपको फायदा मिलने के बजाए सेहत में नुकसान हो सकता है।

देशभर में 1197 दवाओं के सैंपल लिए थे

केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने देशभर में 1197 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से कुल 64 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश में बनीं दवाओं की संख्या 14 है। इन 14 दवाओं में भी 13 दवाओं का उत्पादन प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में हुआ है।

इन दवाओं के सैंपल मिले फेल

प्रदेश में जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें कैंसर, हार्ट अटैक, बुखार, एंटीबायोटिक, विटामिन व कैल्शियम इत्यादि की दवाएं शामिल हैं। हिमाचल राज्य दवा नियंत्रक बद्दी नवनीत मारवाह काक हना है कि संबंधित उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।

होगी कड़ी कार्रवाई

सीडीएससीओ

जिन उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन उद्योगों के बार-बार सैंपल फेल हो रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इन उद्योगों में बनी दवाओं के सैंपल फेल

सीडीएससीओ के अनुसार बोनसाई फार्मा बद्दी की दवा सैफ्किसिम अजिथ्रोमाइसिन का बैच नंबर जेयूएन-23102, फेल मिला है। इसके अलावा, हिलिरियस लैब बद्दी की दवा पैरासिटामोल-500एमजी का बैच नंबर पीआरएस 520 भी फेल हुआ है। ईजी फार्मास्युटिक्ल बद्दी की दवा ओन्डेंसेट्रोन इंजेक्शन का बैच नंबर आईओएन-10869, मैक्सटर बायो-जेनिक्स बद्दी की दवा एल्बेंडाजोल टैबलेट का बैच नंबर एमएस1एओ2205।

इनके अतिरिक्त बॉयोजेंटा लाइफसाइंस ऊना की दवा हाईड्रोक्लोराइड इंजेक्शन का बैच नंबर ओएल23085, कान्हा बॉयोजैनेटिक बद्दी कैल्शियम व विटामिन डी3 अन्लैबल्ड, माया बॉयोटैक बद्दी की दवा डोबुटामाइन इंजैक्शन का बैच नंबर एएलवाई038, एफ्फी फार्मा के पैंटाप्रोजोल व कैल्शियम दवा अन्लैबल्ड भी पास नहीं हुआ।

वहीं, सैलुस फार्मास्युटिकल की दवा डिफेनहाईड्रामाइन हाईड्रोक्लोराइड का बैच नंबर एमएल220730, यूएसवी प्राईवेट बद्दी की दवा फेनोफाइब्रेट कैप्सूल का बैच नंबर 28022587, मनीश फार्मास्युटिकल बद्दी की दवा हाईड्रोक्लोराइड फॉलिक एसिड का बैच नंबर डीओएफएम2202, एएनजी लाइफ साइंस की दवा फेनोफाइब्रेट कैप्सूल का बैच नंबर टी032023 व टी032022 शामिल है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 12 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़