लखनऊ में एफआई हॉस्पिटल को सील किया, विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। लखनऊ में एफआई हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। यह हॉस्पिटल माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के एक करीबी बिल्डर का बताया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस अस्पताल को सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

फाई टॉवर पर बने दो फ्लोर अवैध घोषित

जानकारी के अनुसार यह अस्पताल मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद के न्यू एफआई हॉस्पिटल को सील किया गया है। लखनऊ में बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर स्थित है। सिराज अहमद के फाई टॉवर की पार्किंग खाली कराई जा रही है। फाई टॉवर पर बने दो फ्लोर अवैध घोषित कर दिए गए हैं। जल्द ही इनको गिराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये है मामला

लखनऊ

बता दें कि मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर शोएब इकबाल, मोनिस इकबाल, सिराज अहमद और माइकल के खिलाफ कैसरबाग में एफआईआर दर्ज है। पुलिस सिराज और माइकल की तलाश में है। मोनिस को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। फाई टावर में बनी 2 बीएचके के 24 फ्लेट और 1 पेंट हाउस को अवैध घोषित कर एलडीए नोटिस दे चुका है। इनकी सीलिंग की कार्रवाई हो रही है।

विकास प्राधिकरण की कार्यवाही 

एफआई हॉस्पिटल को सील करने के बाद विकास प्राधिकरण की कार्यवाही अब बिल्डिंग पर शुरू हो चुकी है। आठ मंजिला इस एफ टॉवर पर ऊपर के दो मंजिला 7 व 8 फ्लोर व उसके ऊपर बने पेंट हाउस सहित पार्किंग में बने फ्लैट अवैध बताए जा रहे हैं।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 3 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 27 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन