कैमिस्ट शॉप पर छापा, नहीं मिला लाइसेंस, 26 दवाएं की सील

हाथरस (उप्र)। कैमिस्ट शॉप पर छापामारी के दौरान 26 दवाएं सील करने का समाचार है। बताया गया है कि इस मेडिकल स्टोर को बिना लाइसेंस के ही संचालित किया जा रहा था।

यह है मामला

जानकारी अनुसार मथुरा रोड पर हतीसा के निकट स्थित रक्षा अस्पताल में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाए जाने की सूचना मिली थी। मंडलायुक्त से शिकायत मिलने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। आदेश के तहत औषधि निरीक्षक ने इस कैमिस्ट शॉप पर 28 दिसंबर को छापामारी की। टीम ने मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के सैंपल भी लिए है। इनके अलावा, औषधि निरीक्षक ने दवा दुकान से कुल 26 तरह की दवाएं सीज कर दी हैं। दवा दुकान के सभी दस्तावेजों की भी जांच की गई है।

रक्षा अस्पताल में चल रही दवा दुकान

मथुरा रोड पर हतीसा के निकट स्थित रक्षा अस्पताल में चल रहे मेडिकल स्टोर के खिलाफ शिकायत की गई थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे के समय उन्हें मेडिकल स्टोर पर गौरव सिंह मिले। गौरव सिंह ने खुद को इस दवा दुकान का मालिक बताया। औषधि निरीक्षक के मांगने पर वह दवा दुकान का लाइसेंस नहीं दिखा पाए।

26 तरह की दवाओं को सील कर दिया

कैमिस्ट शॉप

औषधि निरीक्षक रमेशचंद्र यादव ने बताया कि मंडलायुक्त के माध्यम से रक्षा अस्पताल में चल रहे मेडिकल स्टोर के खिलाफ शिकायत मिली थी। यहां छापा मारकर दो दवाओं के सैंपल लिए हैं। इनके अलावा, 26 तरह की दवाओं को सील कर दिया है। जांच के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच के लिए एसीएमओ को नामित किया 

इस बारे में सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों की जांच के लिए एसीएमओ को नामित किया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई को अमल में लराया जाएगा।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट