मेडिकल स्टोर से 54 एमटीपी किट बिना बिल की बरामद कीं

लुधियाना। मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट बिना बिल के बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिंडी गली में एक दवा दुकान से बिना बिल की 54 मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट बरामद की हैं।

ऐसे चली कार्रवाई

जानकारी अनुसार, सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टरों ने लुधियाना के पिंडी गली इलाके में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। यहां से एक दुकान पर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट बरामद कीं। इस बारे में जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी दिनेश गुप्ता ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख के आदेश पर ड्रग्स इंस्पेक्टर रूपिंदर कौर समेत उनकी टीम ने पिंडी गली में मेडिकल स्टोरों की चेकिंग की।

बिना बिल की किट को कब्जे में लिया

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक दवा दुकानदार से करीब 54 एमटीपी किट बिना बिल के बरामद की गईं। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानदार से किट के बिल दिखाने को कहा तो उसके पास बिल नहीं थे। उन्होंने बताया कि चूंकि दुकानदार के पास किटों का बिल नहीं था, इसलिए विभाग ने ये किटें बरामद कर लीं।

उन्होंने बताया कि दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देश के तहत यह जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार