अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 27 बेड पर मिले 39 नशे के मरीज

सोनीपत (हरियाणा)। अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान 39 नशे के मरीजों के लिए मात्र 27 बेड मिले हैं। यह छापामारी सीएम फ्लाइंग की टीम, स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण ने संयुक्त रूप से की।

मरीजों के साथ मारपीट भी होती थी केंद्र में

अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर जांच के दौरान पता चला कि यह केंद्र अवैध रूप से संचाालित किया जा रहा है। साल 2020 से इसे बिना लाइसेंस के ही चलाया जा रहा था। यहां पर 39 लोगों को केवल 27 बेड पर रखा गया था। इस दौरान एक नाबालिग भी इस नशा मुक्ति केंद्र में मिला। केंद्र में मौजूद मरीजों ने टीम से गुहार लगाई कि उनको यहां से बाहर निकाला जाए। मरीजों ने बताया कि उनको यहां रस्सी से बांधकर डंडों से पीटा जाता है। साथ ही समय पर भोजन नहीं मिलता। उन्हें अपना भोजन खुद ही बनाना पड़ता है।

मरीजों के दस्तावेज भी नहीं मिले

केंद्र में रह रहे मरीजों के दस्तावेज भी टीम को नहीं मिल पाए। टीम ने केंद्र में मिली अव्यवस्थाओं के चलते पुलिस को इसकी शिकायत देकर संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। बता दें कि यह नशा मुक्ति केंद्र गोहाना रोड पर चलाया जा रहा था। इस केंद्र का लाइसेंस 2020 से रिन्यू नहीं करवाया गया था।

रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज नहीं मिले

इस केंद्र में लाइसेंस के मुताबिक, यहां पर 15 से ज्यादा लोगों को नहीं रखा जा सकता। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर संदीप अंतिल ने बताया कि गोहाना रोड पर अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा था। उनके पास रजिस्ट्रेशन के कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। केंद्र में रखे गए अधिकतर मरीजों के आधार कार्ड भी नहीं मिले हैं। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी