नशीली गोलियां बरामद कर मनोरोग क्लिनिक को सीज किया

श्री गंगानगर (राजस्थान)। नशीली गोलियां बरामद कर उसे कुरियर के जरिए मंगाने वाले मनोरोग क्लिनिक को सीज कर दिया गया है। यह कार्रवाई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर की। बरामद की गई नशीली गोलियों की संख्या करीब 60 हजार बताई गई है। जिस अस्पताल के नाम परयह दवाइयां मंगवाई गई थी, वह काफी समय से बंद था। इस मामले में एक कुरियर फर्म की भी भूमिका संदिग्ध मिली है।

यह है मामला

सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने बताया कि एक मुखबिर के जरिए उन्हें सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई के आदेश दिए। गठित टीम ने ब्लॉक एरिया स्थित टेक ऑन कॉरियर में दबिश दी। यहां हिंदुमलकोट मनोरोग क्लिनिक के नाम के तीन कार्टून बॉक्स मिले। इन बॉक्स के बिल एवं इन पर रखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसने खुद को चिकित्सक बताया। उन्होंने जानकारी दी कि वह वर्तमान में मेडिकल कॉलेज विजयवाड़ा में कार्यरत है। उसका एक साल से उक्त फर्म से कोई संबंध नहीं है। उसने बताया कि नरेंद्र खुराना और रमेश सिंह ने फर्जी तरीके से मेरे नाम पर बिल तैयार किए हैं। ये दोनों ही नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाओं का अवैध कारोबार करते हैं।

क्लिनिक का प्रोविजनल लाइसेंस हो चुका समाप्त

बताया गया है कि इस क्लिनिक का प्रोविजनल लाइसेंस भी समाप्त हो चुका है। जांच में सामने आया कि बिलों पर मैसर्स खुराना मेडिकल एजेंसी फिरोजपुर लिखा हुआ है, वह भी नरेंद्र खुराना की है। इस पर लिखे गए मोबाइल नंबर आदि भी नरेंद्र खुराना के मिले हैं।

दो फर्मों से दवा मंगाने का मामला पकड़ में आया

नशीली गोलियां

इसके अलावा, गुजरात से भी दो फर्मों से दवा मंगाये जाने का मामला पकड़ में आया है। इस मामले में नरेंद्र खुराना व रेशम सिंह एवं सप्लायर फर्म जेनिथ हेल्थ केयर अहमदाबाद और वेगा बायोटिक वड़ोदरा के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ये रहे टीम में शामिल

सीएमएचओ डॉ. गुप्ता के निर्देशों पर गठित दो टीमों में टीबी अधिकारी डॉ. गुंजन खूंगर, डॉ. कमलेश, डीसीओ गौरी शंकर, वरिष्ठ सहायक नरेश कुमार एवं अकाउंटेंट सुभाष कुमार शामिल रहे।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती