सन फार्मा कंपनी ने किया ऐलान, अमेरिकी कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी

मुंबई। सन फार्मा कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है। फार्मा ने जानकारी दी है कि उसने अमेरिकी कंपनी Surgimatix, Inc में हिस्सेदारी खरीद के लिए करार किया है। कंपनी अमेरिकी कंपनी में 16.33 फीसदी हिस्सा खरीदना चाहती है। सन फार्मा ने 30 लाख डॉलर में इस हिस्सेदारी खरीद के लिए करार किया है। एक्सचेंज को दी जानकारी में सन फार्मा ने कहा कि कंपनी ने Surgimatix, Inc के साथ एक समझौता किया है, जिसके अनुसार कंपनी Surgimatix, Inc के 16.33 फीसदी शेयर हासिल करने के लिए सहमत हो गई है।

बता दें कि मंगलवार को कंपनी का शेयर 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 1541 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का 52 वीक हाई 1,555.10 रुपये है। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (सन फार्मा) का मार्केट कैप दिसंबर 2023 में 3 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।

अमेरिकी कंपनी Surgimatix, Inc में हिस्सेदारी खरीद के लिए करार 

Surgimatix, Inc मिशिगन स्टेट में इनकॉरपोरेटेड कंपनी है, जिसका हेड क्वाटर इलिनोइस, अमेरिका में है. कंपनी laparoscopic hernia रिपेयर और और अन्य इनवेसिव सर्जरी के लिए एक प्रोप्राइटरी सॉफ्ट टिश्यू फिक्सेशन डिवाइस डेवलप करने के बिजनेस में लगी हुई है।

फार्मा कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया

दिसंबर में समाप्त तिमाही में फार्मा कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। तीसरी तिमाही में सन फार्मा कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,839 करोड़ रुपये रहा है। जबकि, इसके 2,138 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। गौरतलब है कि बीते साल समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,139 करोड़ रुपये रहा था।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई