कॉलेस्ट्रॉल और शुगर समेत 100 दवाएं होंगी सस्ती, केंद्र सरकार ने दी राहत

नई दिल्ली। कॉलेस्ट्रॉल और शुगर समेत सौ दवाइयां सस्ती हो जाएंगी। इस संबंध में भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स ने अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकार ने सौ से ज्यादा दवाइयों की कीमतों में कटौती की है। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने 69 नए फॉर्मुलेशन के रिटेल दाम और 31 की बाजार कीमतें तय कर दी है। इससे, कोलेस्ट्राल, मधुमेह, दर्द, बुखार, कैल्शियम और विटामिन डी 3 जैसी 100 से ज्यादा दवाएं सस्ती हो जाएंगी।

इन दवाओं की कीमत होगी कम

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के फैसले से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि शुगर और कोलेस्ट्रॉल की दवाएं लंबे समय तक चलती हैं। ऐसे में इनकी कीमतों में कटौती से राहत मिलेगी। किसी भी तरह के दर्द में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों में भी कटौती हुई है।

ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली वैसी दवा जो अत्यधिक ब्लीडिंग को रोकने में मदद करती है, उसकी कीमतों में भी कटौती हुई है। सांप काटने पर दी जाने वाली दवा एंटीवेनम के दाम भी अब कम हो जाएंगे। इसके अलावा, बुखार, इंफेक्शन, कैल्शियम की गोली, विटामिन डी3 की दवा, बच्चों के एंटीबायोटिक्स आदि दवाओं की कीमतों में कटौती होगी।

एनपीपीए करता है दवाओं के मूल्य पर कंट्रोल

गौरतलब है कि नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण संगठन है। यह दवाओं और अन्य चिकित्सा सामग्रियों के मूल्यों की नियंत्रण करता है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता के लिए औचित्यपूर्ण दवाइयों और चिकित्सा सामग्रियों के व्यापक उपयोग और उपलब्धता की सुनिश्चितता करना है।

यह भारत में दवाओं की मूल्यों को नियंत्रित करने के लिए नीतियों और दिशानिर्देशों को जारी करता है। कुछ दवाओं के लिए एक निर्धारित फॉर्मूले का उपयोग किया जाता है, जिसे फॉर्मूला बेस्ड प्राइसिंग कहा जाता है, ताकि उनकी मूल्यों को नियंत्रित किया जा सके।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR