बायोकॉन बायोलॉजिक्स इस फार्मा के साथ मिलकर बनाएगी आंखों की दवा

मुंबई। बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने बेयर और रिजेनेरॉन फार्मास्युटिकल्स के साथ समझौते का ऐलान किया है। इस समझौते से बायोकॉन बायोलॉजिक्स को कनाडा के बाजार में आईलिया (एफ्लिबरसेप्ट) इंजेक्शन के लिए प्रस्तावित बायोसिमिलर येसाफिली पेश करने की सुविधा हो जाएगी।

मार्च 2023 में येसाफिली को मिली थी अस्थायी मंजूरी

बताया गया है कि बायोकॉन बायोलॉजिक्स 1 जुलाई, 2025 से पहले येसाफिली पेश करेगी। कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने मार्च 2023 में येसाफिली को अस्थायी मंजूरी दी थी। समझौते की शर्तों के अनुसार बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने शीशियों और प्रीफिल्ड सिरिंजों के लिए येसाफिली 2 मिलीग्राम न्यू ड्रग सबमिशन (एनडीएस) पेश करने की तारीख सुरक्षित कर ली है। यह 1 जुलाई, 2025 तय की गई है।

बता दें कि यह ऐलान मार्च 2023 में येसाफिली की 2 मिलीग्राम की शीशियों के लिए कनाडा के स्वास्थ्य विभाग की अस्थायी मंजूरी के बाद किया गया था।

आईलिया का बायोसिमिलर है येसाफिली

गौरतलब है कि येसाफिली आईलिया का बायोसिमिलर है। इसका उपयोग विभिन्न नेत्र रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। यह समझौता कनाडा में पेटेंट उल्लंघन की कार्यवाही सुलझने के बाद किया गया है। इससे बायोकॉन बायोलॉजिक्स के लिए येसाफिली के साथ कनाडा के बाजार में प्रवेश करने का रास्ता खुल गया है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स वैश्विक स्तर पर अपने बायोसिमिलर पोर्टफोलियो को सक्रिय तौर पर बढ़ा रही है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी