होम्योपैथी की आड़ में चल रहा कैंसर अस्पताल, सील करने की तैयारी

इंदौर। होम्योपैथी अस्पताल के नाम पर एलोपैथी इलाज किए जाने और बिना रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे अस्पताल को सील करने की तैयारी है। 50 बिस्तर के इस अस्पताल मेंं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज भर्ती मिले थे।

मामला सामने आने पर इस अवैध अस्पताल को सील करने की तैयारी की गई है। गौरतलब है कि अस्पताल में इलेक्ट्रोपैथी और होम्योपैथी की आड़ में एलोपैथी की दवाइयां भी बेची जा रही थीं।

बता दें कि आनंद नगर चितावद स्थित देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर में अवैध रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करते पाया गया। इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया गया है। शिकायत मिलने पर एसडीएम जूनी इंदौर योगेश घनगर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में डा. अजय हार्डिया ने खुद को इलेक्ट्रोपैथी और होम्योपैथी कैंसर रोग का विशेषज्ञ बताया। अस्पताल में 13 गंभीर कैसर से पीडि़त मरीज पाए गए। इन्हें अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किए जाने के बाद अस्पताल को सील किया जा सकता है।

अस्पताल में ये मिलीं खामियां

जांच में सामने आया कि अस्पताल में एलोपैथिक दवाइयों का भंडारण और बिक्री भी की जा रही थी। इलेक्ट्रोपैथी और होम्योपैथी की आड़ में मरीजों को बॉटल लगाने, इंजेक्शन देने के साथ-साथ कैंसर का इलाज भी किया जा रहा था। इलेक्ट्रिकल सेफ्टी और फायर सेफ्टी रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया था।

ऑपरेशन करने के भी सबूत मिले

यही नहीं, अस्पताल में मरीजों की केस शीट में जारी पैथालॉजी रिपोर्ट भी संलग्न पाई गई। इससे यह साबित हुआ कि बिना पंजीयन के पैथालॉजी और शल्यक्रिया का प्रयोग किया जा रहा था। यहां मरीजों को एनेस्थिसिया देने के साथ-साथ ऑपरेशन करने के भी सबूत मिले हैं।

जब अस्पताल संचालक से नगर निगम से व्यावसायिक भवन निर्माण अनुमति के दस्तावेज मांगे गए तो वे भी अस्पताल प्रबंधन नहीं दिखा पाया। इन सब खामियों के वलते अस्पताल को सील करने की सिफारिश की गई है। बताया गया है कि सीलिंग की कार्रवाई आदेश मिलते ही तुरंत कर दी जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी