बोर्नविटा समेत सभी एनर्जी और हेल्थ ड्रिंक्स को लेकर रेड अलर्ट, कंपनियों को निर्देश जारी

नई दिली। बोर्नविटा समेत सभी एनर्जी और हेल्थ ड्रिंक्स को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कंपनियों को अपनी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म से सभी पेय पदार्थों को हेल्थ ड्रिंक की कैटेगरी से हटाने के लिए कहा गया है।

हेल्थ और एनर्जी ड्रिंक जैसे शब्दों का दुरुपयोग नहीें करने के निर्देश

मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जांच में पाया गया कि हेल्थ पेय डेफिनेशन नहीं है। इससे पहले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा था कि वे अपनी वेबसाइट्स पर बेचे जाने वाले फूड प्रोडक्ट्स को उचित कैटेगरी में डालें। साथ ही पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ाने के लिए हेल्थ और एनर्जी ड्रिंक जैसे शब्दों का दुरुपयोग नहीं करने के लिए भी चेताया था।

बोर्नविटा में है ज्यादा शुगर, भेजा था नोटिस

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बीते वर्ष बोर्नविटा बनाने वाली कंपनी मोंडेलेज इंटरनेशनल इंडिया लिमिटेड को नोटिस भेजा था। बताया गया था कि इस प्रोडक्ट में काफी मात्रा में शुगर है। कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लिहाजा कंपनी अपने प्रोडक्ट के सभी भ्रामक विज्ञापनों, पैकेजिंग और लेबल की समीक्षा कर उन्हें वापस लें।

बढ़ता जा रहा ड्रिंक का मार्केट साइज

एक मार्केट स्टडी में बताया गया है कि इंडियन एनर्जी ड्रिंक और हेल्थ ड्रिंक का वर्तमान में मार्केट साइज 4.7 बिलियन डॉलर है। संभावना जताई जा रही है कि यह 2028 तक 5.71 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ बढ़ेगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन