यौन शक्तिवर्धक दवाओं का मकान में मिला अवैध भंडार, दंपती नामजद, तीन दवाओं के सैंपल लिए

मथुरा। यौन शक्तिवर्धक दवाइयों का मकान में अवैध भंडार मिलने पर दंपती को नामजद किया गया है। यह कार्रवाई कोसीकलां थाना क्षेत्र में औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने की। छापामारी के दौरान 97 हजार तीन सौ रुपये की प्रतिबंधित नशीली, यौन शक्ति वर्धक दवाइयां बरामद हुईं।

तलाशी में अवैध दवाओं की बिक्री से कमाई गई 78 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। टीम ने तीन दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। आरोपी दंपती के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया गया है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि अवैध रूप से एलोपैथिक औषधियों के घर पर भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर औषधि निरीक्षक मैनपुरी दीपक कुमार, औषधि निरीक्षक आगरा कपिल शमा को साथ लेकर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से एक मकान पर छापामारी की। लालाराम मार्ग पर स्थित आवास पर धर्मेंद्र कुमार एवं उसकी पत्नी लक्ष्मी मिले, लेकिन धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया।

तीन दवाओं के सैंपल लिए

टीम ने मकान में जांच के दौरान नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों का अवैध भंडार पाया गया। घर में अवैध रूप से एवं बिना लाइसेंस के दवाइयों का भंडारण करने पर सभी दवाओं को सील कर दिया। वहीं, तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि सील की गई दवाइयों की कीमत लगभग 97300 रुपये आंकी गई है। इनको जब्त कर लिया गया है। साथ ही अवैध दवा से मिले 78000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि बिना किसी वैध लाइसेंस के नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री व भंडारण करने के आरोप में दंपति धर्मेंद्र कुमार एवं लक्ष्मी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर