नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

श्रावस्ती (उप्र)। नशीली दवाओं की तस्करी के मामले का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सुजानडीह जंगल के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक ई-स्कूटी, मोबाइल व नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। बरामद की गई नशीली दवाओं की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

यह है मामला

एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट सौरभ सिंह को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के तहत सुजानडीह जंगल के पास से दो अंतरराज्यीय मादक दवा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान बहराइच के भुलौरा निवासी शिवपूजन वर्मा व विशुनापुर के मजरा बिजलीपुर निवासी इमरान के रूप में हुई। इनके कब्जे से 23,400 नाइट्राजेपाम टेबलेट 10 एमजी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी व दो मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नशीली गोलियां विभिन्न माध्यमों से एकत्र की थी और इन्हें मुंबई बेचने ले जा रहे थे। पकड़ी गई दवा की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश