मेडिकल स्टोर पर रेड, 5.52 लाख रुपये कीमत की दवाइयां जब्त

हैदराबाद। मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर 5.52 लाख रुपये कीमत की दवाइयां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई तेलंगाना राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन (टीएसडीसीए) ने वनस्थलीपुरम में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर की। स्टोर से इट्रारोल-100 (इट्राकोनाजोल कैप्सूल बीपी 100 मिलीग्राम) और इट्रारोल-200 (इट्राकोनाजोल कैप्सूल बीपी 200 मिलीग्राम) दवा जब्त की हैं। बरामद की गई इन दवाओं की कीमत 5.52 लाख रुपये बताई गई है।

बता दें कि दवाएं इट्रारोल-100 (इट्राकोनाजोल कैप्सूल बीपी 100 मिलीग्राम) और इट्रारोल-200 (इट्राकोनाजोल कैप्सूल बीपी 200 मिलीग्राम) औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के अनुसार मूल्य नियंत्रण के अंतर्गत आती हैं। इन उत्पादों की कीमत अधिकतम कीमत के अनुसार होनी चाहिए। इन दवाओं की अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था।

दवा की अधिक कीमत वसूली जा रही थी

सनफाइन हेल्थ केयर, सोलन, हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्मित इट्रारोल-100 (इट्राकोनाजोल कैप्सूल बीपी 100 मिलीग्राम) 10 कैप्सूल के लिए 310 रुपये में बेचा जा रहा था। प्रत्येक कैप्सूल की कीमत 31 रुपये थी, जबकि एक कैप्सूल के लिए एनपीपीए की अधिकतम कीमत (जीएसटी सहित) 18.67 रुपये है। मतलब निर्माता प्रति कैप्सूल 12.33 रुपये अतिरिक्त वसूल रहा था।

हिमाचल प्रदेश में इसी कंपनी द्वारा निर्मित इट्रारोल-200 (इट्राकोनाजोल कैप्सूल बीपी 200एमजी) की 10 कैप्सूल की एमआरपी 435 रुपये है। इसके प्रत्येक कैप्सूल की खुदरा कीमत 43.50 रुपये है। इस दवा के लिए एनपीपीए की अधिकतम कीमत (जीएसटी सहित) 24.77 रुपये प्रति कैप्सूल है। इससे साफ है कि कंपनी एक कैप्सूल पर 18.73 रुपये ज्यादा ले रही थी।

टीएसडीसीए के डीजी वीबी कमलासन रेड्डी ने बताया कि कहा, आवश्यक दवाओं की अधिक कीमत ड्रग्स (कीमत नियंत्रण) आदेश, 2013 के तहत उल्लंघन है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक दवाओं की कीमतें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम कीमतों के अनुसार होंगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन