जीवनरक्षक दवा के सैंपल जांच में मिले फेल, अस्पतालों से वापस मंगाया स्टॉक

उन्नाव। दो जीवनरक्षक दवा के सैंपल लैब जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों व मरीजों से इन दवाओं को ड्रग स्टोर पर लौटाने को कहा है।

यह है मामला

प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन के बैच नंबर पीएम-04 व एस्पिरिन गैस्ट्रो रेजेस्टेंट 75 एमजी टेबलेट बैच नंबर एएसए01ए23 का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में इन दोनों दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

2023 में आई इन दवाओं की खेप सीएचसी, पीएचसी व बीघापुर स्थित सौ शैया अस्पताल में भेजी गई थी। अब विभाग ने सभी अस्पतालों को पत्र भेजकर दोनों दवाएं वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इन अधोमानक दवाओंं की सप्लाई पर रोक के लिए यूपी एमएससीएल का गठन किया गया है। जिले में इसका गोदाम मगरवारा में है। एमएससीएल से भेजी गई दवाएं इसी ड्रग वेयरहाउस के जरिए जिलेभर के अस्पतालों में पहुंचती हैं।

उन्होंने बताया कि अधोमानक दवाओं का कोई दुष्परिणाम नहीं होता है। ऐसे में मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। अगर आपके पास इस बैच की दवा है तो उसे तत्काल ड्रग वेयरहाउस में वापस कर दें।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन