फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापामारी, दवा समेत इंजेक्शन-ड्रिप बरामद

दमोह। तेंदूखेड़ा में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापामारी कर दवाइयों समेत इंजेक्शन-ड्रिप बरामद की गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के पास लगातार शिकायत पहुंचने के बाद झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। मौके पर कई मरीज अपना इलाज करा रहे थे।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध दवाओं को जब्त कर डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात कही।

यह है मामला

जिलेभर में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या ज्यादा है। तेंदूखेड़ा में भी इसी तरह की शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार सोनम पांडे, सीबीएमओ आरआर बागरी एक फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे।

डॉक्टर से चिकित्सा संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दवाओं के बिल और डिग्री दिखाने में असमर्थ रहा। वार्ड दो में बने क्लीनिक पर यह कार्रवाई की गई है। झोलाछाप डॉक्टर के पास से बड़ी मात्रा में दवाइयां और ड्रिप बरामद की गई है। इसके चलते टीम ने क्लीनिक से इंजेक्शन और दवाएं जब्त कर ली।

छापामारी की जानकारी मिलते ही अन्य झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध दवाओं को जब्त कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात बताई है।

Related Posts

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने…

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

हाथरस (यूपी)। गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। स्वासथ्य विभाग की टीम ने आरोपी फार्जी डाक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 3 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 3 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश