सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा पर केवल फाइजर का हक : Delhi HC

नई दिल्ली। सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा पर हक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि इस दवा पर पूरा हक अमेरिकी कंपनी फाइजर का है। फाइजर की दवाएं पूरी दुनिया में बिकती हैं। जस्टिस संजीव नरूला ने ट्रेडमार्क पर सुनवाई के दौरान कहा कि फाइजर ने ही वियाग्रा शब्द दिया था। इसका डिक्शनरी में कोई अर्थ नहीं है।

कंपनी की ओर से लगातार इस शब्द का इस्तेमाल होता है। कोर्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दस्तावेजों का अध्ययन करने और रजिस्ट्रेशन आदि के कागज भी बताते हैं कि इस दवा पर उसका अधिकार है। अब वियाग्रा शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी शामिल किया गया है। इसके पीछे भी फाइजर का ही योगदान था। इस तरह वह वियाग्रा शब्द पर एकाधिकार रखती है।

विगोरा की बिक्री बंद करने के आदेश

अदालत ने रिनोविजन एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को आदेश दिया है कि वह विगोरा की बिक्री बंद कर दे। यह नाम काफी हद तक वियाग्रा जैसा प्रतीत होता है और खरीदने वालों में भ्रम की स्थिति पैदा करता है। दरअसल, रिनोविजन कंपनी विगोरा नाम से अपनी एक होम्योपैथिक दवा बेचती है।

रिनोविजन को 3 लाख रुपये देने के आदेश

अदालत ने आदेश दिया कि रिनोविजन या फिर कोई अन्य कंपनी विगोरा नाम से दवा नहीं बेच सकती है। यह वियाग्रा जैसा ही लगता है। इससे फाइजर के ट्रेडमार्क अधिकार का हनन होता है। जस्टिस नरुला की बेंच ने रिनोविजन को आदेश दिया कि वह फाइजर को 3 लाख रुपये हर्जाना अदा करे।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 12 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त