आयुर्वेद कंपनियों पर बढ़ाई सख्ती, दवा की गुणवत्ता जांची जाएगी

देहरादून (उतराखंड)। सभी आयुर्वेद कंपनियों की दवाओं की गुणवत्ता जांचने के आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अधिकारी को दिए गए हैं। जांच के दौरान देखा जाएगा कि आयुर्वेद फार्मेसी कंपनियों के लाइसेंस के अनुरूप दवाइयों का निर्माण और गुणवत्ता सही है या नहीं।

आयुष विभाग ने यह कवायद पतंजलि आयुर्वेद की 14 दवाइयों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद प्रदेश में स्थापित सभी आयुर्वेद कंपनियों के लिए शुरू की है।

राज्य में आयुर्वेद दवाइयां बनाने वाली 353 कंपनियां

गौरतलब है कि उत्तराखंड में आयुर्वेद दवाइयां बनाने वाली 353 कंपनियां स्थापित हैं। राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अथॉरिटी से इन कंपनियों को दवा और कास्मेटिक उत्पाद बनाने का लाइसेंस मिला हुआ है। पतंजलि आयुर्वेद की 14 दवाइयों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद आयुष विभाग ने सभी आयुर्वेद दवा कंपनियों की भी जांच के आदेश दिए हैं।

सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय के अनुसार प्रदेश में बनने वाली आयुर्वेद दवाइयों की गुणवत्ता मानकों पर सही है या नहीं। इसके लिए राज्य औषधि लाइसेंस अधिकारी मिथिलेश कुमार को आदेश दिए गए कि सभी आयुर्वेद कंपनियों की दवाओं की जांच की जाए। किसी भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करें।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश