आमने-सामने हुए केमिस्ट और ड्रग अधिकारी

बठिंडा: शहर के सिविल अस्पताल में आयोजित होल-सेल और रिटेल दवा विक्रेता की बैठक में तीनों जोन के ड्रग इंस्पेक्टरों ने उपस्थित होकर दवा धंधे में जरूरी बदलावों की जानकारी दी। ड्रग अधिकारियों ने जहां दवा विके्रताओं को नशीली और प्रतिबंधित दवाओं से पूरी तरह दूर रहने का आग्रह किया तो वहीं दवा व्यापारियों ने ड्रग विभाग में लंबित पड़े मामलों का निपटारा करने की अपील की। गौरतलब है कि जीएसटी कानून लागू होने का बहुत ज्यादा असर दवा कारोबार पर भी पड़ा है। हालांकि तीन-चार रोज पूर्व जीएसटी के बदलने नियमों से दवा के रिटेल और होलसेल विके्रताओं में खुशी है कि अब महीने में तीन बार रिटर्न के झंझट से छुटकारा मिलेगा। दीवाली से ठीक पहले सरकार ने तिमाही रिर्टन का तोहफा देकर दवा कारोबार में भी रौनक बढ़ा दी।

बैठक में मौजूद तीनों जोन के ड्रग इंस्पेक्टर शिशन मित्तल, ओंकार सिंह और जयजयकार सिंह ने मौजूदा समय के नियमों में हुएबदलावों के बारे मे विस्तार से सभी दवा विके्रताओं को जानकारी दी। साथ ही हिदायत दी कि नियमों की अवहेलना करने पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट और अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। दवा विक्रे्रताओं के लंबित मामलों पर ड्रग इंस्पेक्टरों ने कहा कि फाइलों को जल्द निपटाया जाएगा। पेडिंग मामलों में ज्यादातर चेंज ऑफ क्वालिफाइड पर्सन, लाइसेंस रिन्यूवल के हैं। बैठक में केमिस्टों में आर डी गुप्ता, दर्शन सिंह जौड़ा, जसबीर सिंह महाराज, कृपा शंकर भदानी, डीवी गर्ग, संदीप गर्ग, संदीप सिडाना, अनिल गर्ग, अजय कुमार, अमृत कुमार, संदीप गोयल, कृष्ण गोयल समेत केमिस्ट एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त