रोहतक में डेंगू: स्वास्थ्य विभाग लापरवाह, बढ़ रहे मरीज

रोहतक: जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में संभावित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। डॉक्टर एकदम डेंगू संभावित रोगियों की संख्या में आई तेजी देखकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो डेंगू मरीज में इतनी कमजोरी आ जाती है कि एक दो-महीने उपचार के बाद भी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित रहती है। बीमारी से उभरने में रोगी को लंबा समय लगता है। घरों तथा आसपास पानी ज्यादा दिन तक जमा होने से डेंगू का लार्वा बनता है। ध्यान नहीं दिए जाने पर डेंगू मच्छर पनपने लगते हैं।

मलेरिया विभाग डेंगू के मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए कारगर कदम उठाने में सफल साबित नहीं हो रहा हे। बहुत से इलाके ऐसे हैं जहां फॉगिंग ही नहीं हुई। बरसात से जमा पानी पर कीटाणुनाशक तेल छिडक़ने में कर्मचारी लापरवाही करते है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन धरातल पर दावे कही दिखाई नहीं देते। जानकारी के अनुसार पीजीआई में गत सप्ताह १५० डेंगू के नए मरीज दाखिल हुए हैं। मेडिसन रोग के प्रसिद्ध डॉ. रवि मोहन के अनुसार उनके यहां लगभग ६० डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलने में सबसे बड़ा कारण मच्छरों के प्रकोप को रोकने में प्रशासन द्वारा पर्याप्त प्रबंध न किया जाना है। उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों एकदम घबराना नहीं चाहिए। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं ताकि समय पर इलाज संभव हो सके। इलाज में लापरवाही बरतने पर जरूर जोखिम भरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जानकारों की मानें डेंगू से प्लेटलेट्स गिरने में बकरी का दूध, नारियल पानी का सेवन बेहतर उपाय हैं। पीजीआई में डेंगू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक