नशीली दवा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 104 करोड़ की दवाएं जब्त, मालिक अरेस्ट

जोधपुर । नशीली दवा फैक्ट्री का मुंबई पुलिस ने राजस्थान में भंडाफोड़ किया है। मौके से मेफेड्रोन और दवाइयां बनाने के लिए काम में लिए जा रहे अन्य रसायनों को भी बरामद किया है। इनकी कीमत 104 करोड़ रुपए बताई गई है। मुंबई पुलिस ने दवा फैक्ट्री के मालिक हुकुमराम चौधरी को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

बता दें कि इससे पहले नए साल की पूर्व संध्या पर शहर भर में पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इस दौरान साकीनाका पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल चंद्रकांत पवार को जानकारी मिली कि कुछ लोग मेफेड्रोन बेचने वाले हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस सरफराज शेख (22) माजिद उमर शेख (44) अब्दुल कादर शेख (44) को गिरफ्तार कर लिया था। इन तीनों आरोपियों के पास से 3.35 करोड़ रुपए मूल्य की 1.655 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई थी।

डीसीपी मंगेश शिंदे ने मुंबई में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मेफेड्रोन कहां से खरीदी गई ये पता लगाने की कोशिश की। जांच के दौरान राजस्थान के जोधपुर में नशीली दवाओं की फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली। मुंबई से गिरफ्तार तीन आरोपियों की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस पहले पुणे में प्रशांत पाटिल के पास पहुंची और उसे हिरासत में लिया।

पुलिस ने प्रशांत पाटिल से पूछताछ कर जोधपुर की फैक्ट्री के बारे में जानकारी हासिल की। प्रशांत पाटिल ने पुलिस को बताया कि जोधपुर का हुकुमराम चौधरी जोधपुर के ही सचिन कदम के कहने पर फैक्ट्री चला रहा है। इसके बाद मुंबई पुलिस जोधपुर पहुंची और हुकुमराम चौधरी को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान पुलिस ने मेफेड्रोन और उसके निर्माण के लिए गोदाम में छुपाया हुआ कच्चा माल भी बरामद किया। इसकी कीमत करीब 104 करोड़ रुपये बताई गई है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश