पंजीकरण का नवीनीकरण कराए बिना चल रहा अस्पताल सील होगा

लखनऊ। मल्हीपुर में पंजीकरण का नवीनीकरण कराए बिना चल रहा अस्पताल सील किया जाएगा। एसीएमओ की जांच में इसका खुलासा हुआ तो अस्पताल को सील करने की तैयारी की जाने लगी

यह है मामला

मल्हीपुर के बदला चौराहे के पास संचालित एशिया हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन डॉ. नगमा खान के नाम था। पिछले नवंबर में उन्होंने सीएमओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अस्पताल चलाने में असमर्थता जताते हुए रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने को कहा था।

इस पर सीएमओ कार्यालय ने रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया। तब से सीएचसी मल्हीपुर में तैनात डॉ. खुर्शीद बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। इसका खुलासा एसीएमओ डॉ. दिनेश सिंंह, हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर अभय कुमार सिंह व सहायक गिरीश तिवारी के निरीक्षण में हुआ।

इस दौरान एशिया हॉस्पिटल बगैर पंजीकरण नवीनीकरण के संचालित मिला। ऐसे में एसीएमओ ने डॉ. खुर्शीद को कारण बताओ नोटिस जारी कर अस्पताल का संचालन बंद करने व भर्ती मरीजों को सीएचसी में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।

एसीएमओ ने बताया कि जल्द अवैध रूप से संचालित अस्पताल सीज किया जाएगा। साथ ही डॉ.खुर्शीद को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त