फॉर्मेसी की फर्जी डिग्री बनवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 अरेस्ट

लखनऊ। फॉर्मेसी की फर्जी डिग्री बनवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। एसटीएफ यूपी ने इस गिरोह के दो सदस्यों को थाना गाजीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पता चला कि आरोपी युवक फर्जी दस्तावेज तैयार कर देश-विदेश के कॉलेजों में एमबीबीएस सहित मेडिकल के विभिन्न कोर्सो में दाखिला दिलाने तथा अवैध मेडिकल स्टोर एवं झोलाछाप क्लीनिक खुलवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे।

138 फर्जी मार्कसीट-सर्टिफिकेट बरामद

गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन मणि त्रिपाठी पुत्र रमेश तिवारी और शिवानंद वर्मा पुत्र रामबरन वर्मा है। दोनों के कब्जे से 138 कूटरचित मार्कसीट , सर्टिफिकेट व डिग्री, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, दो निर्वाचन कार्ड, दो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चार पैन कार्ड, तीन डेबिट कार्ड, एक कैंसिल्ड चेक, दो पीला लिफाफा जिसमें 54 कूटरचित मार्कसीट, सर्टिफिकेट व डिग्री, एक काले रंग का स्मार्ट वाच, एक चार पहिया वाहन क्रेटा कार के अलावा 22 सौ रुपये नकद बरामद किए हंै।

विदेशों के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर वसूली

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक गिरोह है, जो मेडिकल स्टोर एवं झोलाछाप क्लीनिक खुलवाने एवं डी-फार्मा, बी-फार्मा एवं एकेडमिक मार्कशीट व सर्टिफिकेट बनाकर धोखाधड़ी कर देश-विदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सहित मेडिकल के विभिन्न कोर्सों में दाखिला दिलाने के नाम पैसा वसूलने का कार्य करता है। इस काम में पीसीआई के कुछ कर्मचारी सहित अन्य कई लोग शामिल हैं।

कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर

हरिशंकर निवासी बरेली द्वारा बी-फार्मा व डी-फार्मा फर्जी की मार्कशीट व सर्टिफिकेट बनवाकर पीसीआई के कर्मचारियों की मिलीभगत से उसका सत्यापन कराकर लाइसेंस बनवाया जाता है। इसके लिए जरूरतमन्द लोगों से इनके द्वारा पांच लाख रुपए लिए जाते हंै, जिसमेें से लाख रुपए हरिशंकर लेता है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना गाजीपुर में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत