दवा मूल्य में कटौती की मांग को लेकर प्रदर्शन, जताया आक्रोश

पिथौरागढ़। दवा मूल्य में कटौती की मांग को लेकर दवा प्रतिनिधि सडक़ पर उतर आए हैं। जिला मुख्यालय में दवा प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दवाओं के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महंगी दवाओं के कारण गरीब लोगों को अपना इलाज कराना तक मुश्किल हो गया है। नगर के गांधी चौक में दवा प्रतिनिधि संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए।

सीमांत की दुकानों में उपलब्ध दवा ही पर्ची में लिखें चिकित्सक

दवा प्रतिनिधियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि जनहित को देखते हुए दवाओं के मूल्य सरकार को कम करने चाहिए। उन्होंने मुख्य रूप से दवाओं से जीएसटी हटाने या फिर न्यूनतम करने, ऑनलाइन दवाओं की ब्रिकी पर रोक लगाने, जीवन रक्षक दवाएं अस्पतालों में रोगियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने चिकित्सकों से भी सीमांत के दुकानों में उपलब्ध दवाओं को ही पर्ची में लिखने की मांग की है।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव पीके मिश्रा, सचिव भगवान सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश पांडे, मनोज भंडारी, गंभीर भंडारी, सुनील धामी, महेश भट्ट, शशि पांडे, महेश बसेड़ा, जीवन पंत, दीपक कुमार, दीपिका चौहान, कल्पना बोरा, अनिल साह, केबी पंत, राजेश आदि मौजूद रहे।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त