प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

नियामताबाद, चंदौली (उप्र)। प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत होने पर उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह है मामला

अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर महिला का शव रखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कराया।

किडनी में पथरी का किया था ऑपरेशन

फगुइया बसारिकपुर निवासी मोहन प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी (57) की तबीयत खराब होने पर उसे पचफेडवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी किडनी में पथरी है। परिजनों की सहमति के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद महिला की हालत खराब होने लगी तो डॉक्टर ने उसे वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उन्होंने चितईपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर पचफेडवा स्थित अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे।
मामले की जानकारी पाकर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत