नशीली दवा अवैध रूप से ले जा रहे 2 युवक बाइक सहित अरेस्ट, भेजे जेल

अनूपपुर। नशीली दवा को अवैध रूप से ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दवा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

नशीली दवा के 29 पत्ते कुल 2900 एमजी बरामद

पुलिस ने रामनगर थाना अंतर्गत अनूपपुर की ओर से नशीली दवा लेकर आ रहे दो युवको को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 290 नग टैबलेट के 29 पत्ते कुल 2900 एमजी के साथ बरामद किए हैं। आरोपियों की बाइक को भी जब्त कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपयिों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उप निरीक्षक थाना रामनगर श्यामलाल मरावी ने बताया कि दो युवक 39 वर्षीय दीपक पाल पुत्र राकेश पाल एवं 27 वर्षीय दुर्गा प्रसाद उर्फ मोहन कोल पुत्र लालमन कोल 27 वर्ष निवासी राजनगर अनूपपुर की ओर से नशीली दवाएं लेकर आ रहे थे। इनके बारे में सूचना मिलने पर केरहा नाला के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी ली गई और उनके कब्जे से कब्जे से 290 नग टैबलेट 29 पत्ते कुल 2900 एमजी बरामद कर ली। उनकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 8बी 21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त