मन में कैमिस्ट एकता की ख्वाहिश लेकर हरियाणा दौरे पर निकले राज्य प्रधान पसरीजा

रोहतक : पानीपत के रणक्षेत्र में बड़े अंतराल से जीत हासिल कर कैमिस्टों के हरियाणा प्रधान चुने गए तजुर्बेकार दवा विक्रेता जीएस पसरीजा आज अपनी टीम के साथ राज्य के धन्यवादी दौरे पर जाते हुए मेडीकेयर न्यूज के मुख्य कार्यालय पहुंचे। उम्र का अनुभव और जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। चुनाव में वोट के रूप में कैमिस्टों के अपार समर्थन से गदगद पसरीजा ने कहा कि साथियों ने अपनी ड्यूटी निभा दी है, अब बारी उनकी है। राज्य में कैमिस्ट एकता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पानीपत चुनाव में बेशक करीब 650 साथियों की बड़ी उपस्थिति रही लेकिन पसरीजा बोले कि कुछ साथी रास्ता भटक रहे हैं, उनसे संवाद कर संगठन के साथ जोड़ा जाएगा ताकि हरियाणा कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन अपने उस गौरव को पुन: प्राप्त करे जिसकी नीव स्व. आरके खेड़ा ने रखी थी। हरियाणा कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन का बतौर प्रधान नेतृत्व करते हुए हरियाणा यात्रा पर निकले पसरीजा का महासचिव सतीश विज, वरिष्ठ कैमिस्ट साथी एवं गुरुग्राम के प्रधान शरद मेहरोत्रा, महासचिव नीरज जैन के साथ भिवानी जाते हुए रोहतक पहुंचने पर वरिष्ठ कैमिस्ट साथी सतीश कत्याल ने स्वागत किया। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि कैमिस्टों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहेंगे। दवा निर्माता तथा कैमिस्टों के बीच आने वाली दिक्कतों को दूर कर आपसी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए विवादों से दूर रहकर ईमानदारी के साथ काम करेंगे। आगामी पांच नवंबर को रोहतक में होने वाले कैमिस्टों के राज्यस्तरीय सम्मेलन को लेकर भी स्थानीय एसोसिएशन ने राज्य प्रधान और अन्य सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए रोहतक कैमिस्टों में भारी उत्साह देखा गया।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 6 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 7 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 18 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली